Asian Games 2026 Closing Ceremony : एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारतीय ट्रैप शूटर नीरू ढांडा, भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी। इस सीजन नीरू ने इस बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल और एक टीम सिल्वर मेडल जीता है। वह इस बड़े टूर्नामेंट में सबसे सफल एथलीटों में से एक बनकर उभरीं हैं।
पढ़ें :- Parveen Hooda : महिला बॉक्सिंग में भारत के नाम एक और गोल्ड, परवीन हुड्डा ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चेन निएन-चिन को दी मात
27 साल की नीरू ढांडा ने कायन चेनाई के साथ ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में अपना तीसरा मेडल (गोल्ड) जीता और उसके अगले दिन भारत लौटीं। वह शनिवार सुबह नागोया वापस जाएंगी ताकि समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व कर सकें। डिप्टी शेफ डी मिशन अंजलि भागवत ने शुक्रवार को कहा, “वह महिला ध्वजवाहक बनने के लिए कल सुबह नागोया लौट रही हैं। पुरुष ध्वजवाहक के बारे में फैसला कल लिया जाएगा।”
भागवत भारत और चीन के बीच महिला हॉकी फाइनल देखने के लिए गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में मौजूद थीं। बता दें कि नागोया में नीरू ने महिलाओं के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद उन्होंने मनीषा कीर और आशीमा अहलावत के साथ मिलकर महिलाओं के टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। शूटिंग प्रतियोगिता के आखिरी से एक दिन पहले नीरू ने चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।