लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) से अलग किए गए आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने बड़ा बयान दिया है। चंद्रशेखर ने आकाश आनंद (Akash Anand) के लिए अपनी पार्टी के दरवाजे खुले होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर आकाश बहुजन मिशन के लिए काम करना चाहते हैं तो आजाद समाज पार्टी (ASP) में उनका स्वागत है। चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने कहा कि उनके दरवाजे आकाश भाई के लिए बंद नहीं हैं। अगर वह बहुजन समाज और महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं तो वह उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।
पढ़ें :- लखनऊ: पंचायत सहायकों के धरने में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- ‘किसी पर कार्यवाही हुई तो अगला धरना सीएम आवास पर होगा’
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने पार्टी में परिवारवाद को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर बेहद सक्रिय मायावती (Mayawati) ने शनिवार को भी अपनी एक पोस्ट से पार्टी की नीति और सिद्धांत को काफी स्पष्ट कर दिया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने अपने भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे को बहुजन समाज पार्टी में कोई भी पद देने से साफ मना कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने पोस्ट में लिखा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे को पार्टी में कोई छोटा-बड़ा पद नहीं दिया जाएगा। आगे भी उनके बच्चों को भी पार्टी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।
बसपा सुप्रीमो (BSP Supremo) ने स्पष्ट कहा कि आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनकी बेटी कुमारी दीपिका आनंद, जो वकालत की पढ़ाई कर रही हैं, भविष्य में उनकी मदद कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह तैयार नहीं होती हैं तो पार्टी की सहमति से किसी मिशनरी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा सकती है।। मायावती (Mayawati) ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलने की आड़ में उसके परिवार के दूसरे सदस्यों को राजनीतिक लाभ नहीं दिया जाएगा।