Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Assam News : बस-ट्रक भिड़ंत में अब तक 23 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंट, गाड़ी काटकर शव निकाले, बस के कट चुके थे 12 चालान

Assam News : बस-ट्रक भिड़ंत में अब तक 23 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंट, गाड़ी काटकर शव निकाले, बस के कट चुके थे 12 चालान

By शिव मौर्या 
Updated Date

काजीरंगा। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने 12 मौतों की पुष्टि की है। मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं।

पढ़ें :- काजीरंगा नेशनल पार्क के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 23 की मौत, 20 घायल

टक्कर के बाद मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम ने बस काटकर शवों को बाहर निकाला। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। लोकल मीडिया के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई गाड़ी के 12 चालान कट चुके थे। इनमें से 38,500 रुपए का जुर्माना भरा जा चुका था, जबकि 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था। कमर्शियल गाड़ी की ओवरस्पीडिंग पर यह जुर्माना लगता है।

बस तेज रफ्तार में थी, ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया

गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका (SSP Swapnil Deka) ने बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिनी बस के कट चुके थे 12 चालान

पढ़ें :- गुवाहाटी में अवैध रूप से भारत आए 18 बांग्लादेशी पकड़े गए, असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस के अब तक 12 चालान कट चुके थे। इन पर कुल 38,500 रुपए का जुर्माना भरा जा चुका था। हालांकि, 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था। असम में कमर्शियल गाड़ी के ओवरस्पीडिंग करने पर 4,000 रुपए का जुर्माना लगता है।

Advertisement