Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपनिबंधक को हटाने की मांग पर मिला आश्वासन, 46 दिन बाद समाप्त हुआ अनशन

उपनिबंधक को हटाने की मांग पर मिला आश्वासन, 46 दिन बाद समाप्त हुआ अनशन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील में उपनिबंधक संदीप गौड़ को हटाने की मांग को लेकर पिछले 46 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद डीएम शर्मा आंदोलन स्थल पहुंचे और उन्होंने अनशनकारी नागेंद्र शुक्ला से ज्ञापन लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि उपनिबंधक के स्थानांतरण और शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि,”जिलाधिकारी शासन का प्रतिनिधि होता है, हम उनकी बातों पर भरोसा करते हैं। यदि शासन स्तर से कार्रवाई नहीं होती है, तो भविष्य में उच्च अधिकारियों को सूचित कर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।”

अनशन समाप्त होने के बाद आंदोलनकारी मां बनैलिया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सहित पुरंदरपुर, नौतनवा, परसा मलिक, बरगदवा थानों के थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश तिवारी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

लगभग डेढ़ महीने से चल रहे इस आंदोलन के शांतिपूर्ण समापन से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 

Advertisement