Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : गाय को इस तरह खिलाएं गुड़ , दूर होगी धन की समस्या

Astro Tips : गाय को इस तरह खिलाएं गुड़ , दूर होगी धन की समस्या

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips :  सनातन धर्म में पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। गाय को देवी माता का दर्जा दिया गया है। पौराणिक ग्रंथों में गाय के महत्व के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में गाय के चमत्कारी प्रभाव के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। कहा गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास होता है।  गाय की पूजा और उसकी देखभाल से जीवन में होने वाले भाग्यशाली बदलाव के बारे बताया गया है। आइये जानते है गौ सेवा सेवा से  धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के महाउपायों के बारे में ।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

1.नौकरी,व्यापार को बेहतर करना चाहते हैं तो हर रविवार को आटे में गुड़ मिलाकर मीठे पुए या पूड़ियां बनाएं और गाय को दें।
2.मान्यता है कि जिस व्यक्ति को संतान सुख की इच्छा होती है वह रोज सुबह गाय को गुड़ खिलाएं। यह उपाय करने से उसके घर में बुद्धिमान संतान का जन्म होता है।
3.हल्दी डालकर बनी रोटी को गाय को खिलाने से गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होगी।घर में धन रुकने लगेगा।
4.कुत्ते को सरसों के तेल का पराठा बनाकर खिलाएं। इससे शनि संबंधी कष्ट दूर होगा।
5.अगर किसी जातक के जीवन में परेशानियां साथ नहीं छोड़ रही, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो आटे में चीनी मिलाकर घर के आस पास चींटियों को खिला दें। ऐसा करने से दिक्कतों में राहत मिलेगी।
6.गाय को रोजाना रोटी खिलाने वाले व्यक्ति की मौजूदा पीढ़ियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी पुण्य प्राप्त करती हैं और दुख-दर्द से बचती हैं।

Advertisement