Astro Tips For Money : जीवन में धन संपत्ति की कमी रातों की नींद उड़ा देता है। पैसा रूपया कहीं फस जाए तो खाना पीना हराम हो जाता है। कई बार फंसा हुआ धन पाना मुश्किल हो जाता है और हम उसको लेकर परेशान होते हैं। कभी कभी अपनी जरूरतों पर पर भी अपना पैसा नहीं मिल पाता है। ऐसे में जीवन नर्क सा प्रतीत होने लगता है। तनाव बनने लगता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी समस्याओं के लिए उपाय बताए है। आइये जानते है
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
मंगलवार को कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए
मंगल एवं बुधवार को कर्ज का लेन देन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।
तेल में कपूर भी डाल लें
रुके हुए धन के लिए शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। तेल में सरसों के दाने भी डाल लें। तेल में कपूर भी डाल लें। दीपक जलाने के बाद हनुमान के संमुख बैठ कर बजरंग बाण का पाठ करें। आखिर में हनुमान जी से प्रार्थना करें कि वो आपका फंसा हुआ पैसा वापस दिला दें।
पैसा वापस मिल जाएगा
रुका हुआ धन वापस पाने के लिए शुक्रवार के दिन कपूर का काजल बनाएं और भोजपत्र पर उस व्यक्ति का नाम लिखें, जिसके पास आपका पैसा फंसा हुआ है। इसके बाद उस भोजपत्र को अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख लें। कुछ ही समय में आपका पैसा वापस मिल जाएगा।