Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology Remedy : लगा लिया इस पौधे को तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, घर में प्लांट को इस कोण में लगाना अच्छा है

Astrology Remedy : लगा लिया इस पौधे को तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, घर में प्लांट को इस कोण में लगाना अच्छा है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astrology Remedy : जीवन में तरक्की के लिए हर प्रकार की छोटी, बड़ी चीजें जरूरी होती है। वस्तुओं के अलावा वनस्पतियां भी हमारे जीवन की तरक्की का हिस्सा है। वनस्पतियों से जीवन में तरक्की का द्वार खुलता है। कुछ पौधे धनवान बनाते है। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट का पौधा मां लक्ष्मी की कृपा बरसाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोग घर में मनी प्लांट लगाते हैं ताकि घर में आर्थिक तंगी ना रहे।मनी प्लांट मान्यता है कि इस बेल के घर में रखने से समृद्धि बढ़ती है। मान्यता के अनुसार यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। मनी प्लांट को शुक्र का पौधा मानते है इसलिए उसके पास शुक्र के शत्रु ग्रहों का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

मनी प्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इससे आग्नेय दिशा का दोष दूर होगा और घर में सकारात्मकता का विकास होगा। इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए तो ये आपको कंगाल भी बना सकती है।

1.मनी प्लांट सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य लाने के लिए लोकप्रिय है। वास्तु के साथ-साथ फेंगशुई के अनुसार, मनी 2.प्लांट का धन की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
3.यह वायु शुद्ध करने वाला पौधा है।
4.हवा को छानकर और ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है।
5.घर को ऊर्जावान बनाने के लिए सबसे अच्छे पौधों में से एक है।

Advertisement