Asus ROG Swift OLED Gaming Monitor : कंप्यूटर उपकरण निर्माता आसुस ने भारत में 27 इंच का ROG Swift OLED मॉनिटर लॉन्च किया है। एर्गोनोमिक डिज़ाइन और ट्राईपोड स्टैंड के साथ आने वाले इस मॉनिटर से गेमर्स को एक नया गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यह गेमिंग मॉनिटर 1440 पिक्सल के OLED पैनल के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz है। मॉनिटर का डिस्प्ले NVIDIA G-SYNC को भी सपोर्ट करता है।
पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G : रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी के ROG Swift OLED मॉनिटर के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस मॉनिटर को एक ट्राईपोड स्टैंड के साथ लॉन्च किया है। इसमें 26.5 इंच की नॉन -ग्लेर फ्लिकर-फ्री ओलेड स्क्रीन दी गई है, जो 2560 x 1440 रिजॉल्यूशन, 240Hz रिफ्रेश रेट, 16:9 ऑस्पेक्ट रेशियो, 1000 नीट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10 सपोर्ट, 178 डिग्री का व्युइंग एंगल और 10-बिट डिस्प्ले कलर्स सपोर्ट के साथ आता है। मॉनिटर में एक 1.4 डिस्प्ले पोर्ट, एक DSC, दो HDMI, एक इयरफोन जैक, दो USB Type A 3.2 Gen 1 दिए गए हैं।
मॉनिटर के वीडियो फीचर्स की बात करें तो यह मॉनिटर ट्रैस-फ्री टेक्नोलॉजी, △E< 2 कलर एक्येरिसी, गेम प्लस, लो ब्लू लाइट, HDCP 2.2 सपोर्ट, गेम व्युअल्स, एडेप्टिव सिंक, शेडो बू्स्ट जैसे कई खास फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ कलर प्री-कैलिबेरेशन रिपोर्ट, डिस्प्ले पोर्ट केबल, एचडीएमआई केबल, पॉवर एडेप्टर, पॉवर कोर्ड, क्वीक स्टार्ट गाइड, ROG Pouch, ROG Stickers, USB 3.2 केबल जैसी कई खास चीजें दी जाती हैं।
आसुस के ROG Swift OLED मॉनिटर का वजन 6.9 किलोग्राम है और कंपनी ने इसकी कीमत 1,24,999 रुपये रखी है। इस मॉनिटर को आसुस इंडिया ई-शॉप और कंपनी के रिटेल ऑफलाइन या ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस मॉनिटर के साथ 2 साल की वारंटी भी दे रही है।