Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस दौरान उनहोंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियों के जीवंत स्मारक के रूप में लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का निर्माण कराया है।

पढ़ें :- रोहिन बैराज में नहाने के दौरान हादसा, दो युवकों की डूबने से मौत

उन्होंने कहा, श्रद्धेय अटल जी ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा और अपनी बातों को दृढ़ता एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सदैव निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया था। सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इन्हीं मूल्यों और आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित होनी चाहिए- यह आग्रह श्रद्धेय अटल जी का रहा। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सदैव देशहित में निर्णय लिए।

साथ ही कहा, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर लखनऊ में Medical University स्थापित हो चुकी है। प्रदेश के सभी Medical Colleges उसी से affiliated हैं। उनकी प्रथम कर्मभूमि बलरामपुर में उनके नाम पर Medical College का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। जनपद आगरा में उनके पैतृक गांव बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा के साथ ही एक Museum और स्मारक के निर्माण का कार्य भी संपन्न हुआ है।

 

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
Advertisement