Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ather 450 Apex : एथर 450 एपेक्स में मिल रहे लेटेस्ट फीचर्स , जाने कीमत और लुक

Ather 450 Apex : एथर 450 एपेक्स में मिल रहे लेटेस्ट फीचर्स , जाने कीमत और लुक

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ather 450 Apex : आज के समय में अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो आपकी हर जरूरत को पूरा करने के साथ किफायती भी हो तो आपके Ather 450 Apex शानदार बिकल्प है। Ather 450 Apex लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल और परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्कूटर है।

पढ़ें :- Riding a bike in the rain : बारिश में बाइक चलाते समय इन बातों का रखे ध्यान, सुरक्षित सफर के लिए अपनाएं ये टिप्स

टॉप स्पीड
यह Ather की जो 100 km/h की टॉप स्पीड और 157 km की दावा की गई रेंज के साथ आती है। यही वजह है कि इसकी कीमत स्टैंडर्ड 450X से थोड़ी ज्यादा रखी गई है।

रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम
Ather 450X का सबसे दिलचस्प फीचर है ‘Magic Twist’. यह एक तरह का रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है। नॉर्मल तरीके से थ्रॉटल घुमाकर आप स्कूटर को तेज कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही थ्रॉटल को आगे की ओर ट्विस्ट करते हैं, स्कूटर धीरे-धीरे स्पीड कम करने लगता है।

Warp+ मोड
इसमें एक्सक्लूसिव Warp+ मोड भी दिया गया है। इस मोड को ऑन करते ही स्कूटर अपनी पूरी ताकत दिखाता है।

स्पीड
कंपनी के मुताबिक, यह सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ सकता है।

पढ़ें :- Xiaomi YU7 GT ने नूर्बुर्गिंग में पहली बार ड्राइवरलेस कार का बनाया लैप रिकॉर्ड

पार्किंग
इसमें मौजूद Park Assist और Reverse Mode जैसे फीचर्स तंग पार्किंग जगहों में स्कूटर को आसानी से आगे-पीछे करने में मदद करते हैं।

डिस्प्ले
बात करें डिस्प्ले की, तो इसके TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड में Google Maps Navigation सीधे इंटीग्रेटेड मिलता है।

Advertisement