Ather 450X Overtones Series : इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रतिस्पर्धा में एथर एनर्जी ने नेपाल में नई 450X ओवरटोंस सीरीज लॉन्च की है। इस पहल के साथ प्रीमियम स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी प्रेजेंस को स्ट्रॉन्ग की है। इसके पहलेे साल, 2023 ने नवंबर महीने में नेपाल में एंट्री लेने के बाद एथर ने नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर वैद्य एनर्जी के साथ मिलकर पूरे देश में 14 एक्सपीरियंस सेंटर और 31 फास्ट चार्जिंग का नेटवर्क तैयार किया है। साल, 2025 में फैमिली स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) लाने के बाद 450X ओवरटोंस सीरीज ने एथर के पोर्टफोलियो को बढ़ाया है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
वॉयस ऑन एथर और मैजिक ट्विस्ट
वॉयस ऑन एथर और मैजिक ट्विस्ट जैसी मॉडर्न तकनीकों के साथ आने वाली यह सीरीज कस्टमर्स को स्मार्ट रीडिंग का अनुभव दे रही है। इसमें लाइव क्रिकेट स्कोर देख सकते हैं।
कलर ऑप्शंस
न्यू एथर 450X Overtones Serie इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 मॉडल को एक जबरदस्त और आकर्षक डिजाइन देती है। कल तीन स्पेशल कलरवेज के साथ आया है, जिसमें Steel White, Space Grey, and Lunar Grey (टोन ऑन टोन फिनिश) शामिल है। स्कूटर के फॉर्म को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए अलग-अलग टेक्सचर्स और फिनिश का यूज किया गया है, जो इसके परफॉर्मेंस फॉक्स कैरेक्टर को बनाए है।
एडवांस टेक्नॉलाजी
एथर एनर्जी की नई सीरीज के साथ ही नेपाल में 450 सीरीज में कोई मॉडर्न तकनीक को जोड़ा गया है।
फिनिट क्रूज फिचर
इसमें मिलने वाले मैजिक ट्विस्ट फीचर की मदद से स्कूटर चलाने वाला पीछे की ओर मोड़कर ब्रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल करते हुए रफ्तार को स्लो कर सकते हैं और एनर्जी दोबारा से वापस ले सकते हैं।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
इसके अलावा इंफिनिट क्रूज फिचर कम थ्रॉटल इनपुट के साथ एक निश्चित रफ्तार को बनाए रखने में मदद करता है।
रेंज
एक बार फूल चार्ज करने के बाद इसे 161 किलोमीटर (KM) तक चलाया जा सकता है। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 0 से 30 किलोमीटर तक जा सकता है।
टॉप स्पीड
टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इतना ही नहीं, ड्यूल डिस्क ब्रेक, मल्टी मोड ट्रेक्शन कंट्रोल, एडवांस एंटी थेप्ट सिस्टम, फॉल सेफ अलर्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स मिलते हैं।