Ather Rizta Family Electric Scooter : एथर एनर्जी ने 6 अप्रैल को भारत में अपना फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन शुरू कर दिया है। रिज्टा की पहली यूनिट तमिलनाडु के होसुर में एथर के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र से शुरू हो गई है। जिसकी तस्वीर भी कंपनी के CEO तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
बैटरी पैक
बैटरी पैक और रेंज की बात करें तो Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी पैक दिए गए हैं। पहला 2.9 kWh बैटरी पैक, जो सिंगल चार्ज पर 105 किमी की रेंज और दूसरा 3.7 kWh बैटरी पैक 125 किमी की रेंज देने का दावा करता है।
टॉप स्पीड
Ather Rizta 0-40 kmph की स्पीड 3.7 सेकंड में हासिल कर सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 80 किमी/प्रतिघंटा है। इस स्कूटर को IP67 की मानक रेटिंग भी मिली हुई है।