Ather’s affordable Konarc scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की दौड़ में एथर एनर्जी अपना नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc पेश करने जा रही है। इस नए स्कूटर का नाम Ather Konark बताया जा रहा है। लॉन्चिंग से ठीक पहले इस नए स्कूटर की कई अहम जानकारियां और फीचर्स सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। आइये जानते है कि एथर के इस नए सस्ते स्कूटर में फीचर्स, मेटल बॉडी, रेंज और कीमत की पूरी डिटेल।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
खबरों के मुताबिक, एथर कोनार्क में सबसे बड़ा बदलाव इसकी Build quality में देखने को मिलेगा। एथर पहली बार Fiber panels से आगे बढ़कर Metal body panels के साथ स्कूटर ला रही है जो इसे भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनाएगा।
फ्लैट फ्लोरबोर्ड
इसके अलावा इसमें Handlebar-mounted headlight, चौड़ा फ्लैट फ्लोरबोर्ड, 14-इंच का बड़ा फ्रंट व्हील और Long, comfortable seat मिलेगी, ताकि आप रोजाना के घरेलू कामों और राशन लाने में कोई परेशानी न हो।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कूटर दो मुख्य सीरीज़ (4 SR ट्रिम्स और 2 QR ट्रिम्स) के तहत कुल 6 वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है।
बैटरी
अलग-अलग वेरिएंट्स में बैटरी पैक का साइज भी अलग होगा जिससे ग्राहकों को 100 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक की शानदार IDC सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही Fast charging का ऑप्शन भी दिया जाएगा जिससे बैटरी 2 घंटे में 0 से 80% चार्ज हो सकेगी।
पढ़ें :- Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च , जानें रेंज और फीचर्स
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो अगर एथर के इस नए स्कूटर के कीमत की तो माना जा रहा है कि एथर कोनार्क की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये के आसपास शुरू हो सकती है। इसके अलावा एथर इसे अपनी Battery-as-a-Service rental scheme के साथ भी लॉन्च कर सकती है।