नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने सोमवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) पर हमला करवा सकती है।
पढ़ें :- Bank Holiday 21 October : बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने 21 अक्टूबर क्यों की है छुट्टी?
उन्होंने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से डर लगता है। वह (BJP) जानती है कि इनके सामने वह चुनाव नहीं जीत सकती। इसलिए लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही केजरीवाल के खिलाफ साजिशें शुरू कर दी। पहले 21 मार्च को आबकारी नीति के फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनको जेल में डाल दिया। फिर जेल में उनकी इंसुलिन बंद कर दी।
आतिशी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर केजरीवाल को रिहा कर दिया तो भाजपा ने स्वाति मालीवाल को मोहरा बनाकर उन्हें फंसाना चाहा। यहां भी कामयाबी नहीं मिली तो अब उन पर हमला करवाने और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। मेट्रो स्टेशनों पर केजरीवाल के खिलाफ धमकी लिखी मिल रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। आखिर तक मुकाबला करती रहेगी। भाजपा की साजिशें भी बेनकाब करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। वह (BJP) जानती है कि इनके सामने वह चुनाव नहीं जीत सकती। इसलिए लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही केजरीवाल के खिलाफ साजिशें शुरू कर दी। पहले 21 मार्च को आबकारी नीति के फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनको जेल में डाल दिया। फिर जेल में उनकी इंसुलिन बंद कर दी।
केजरीवाल पर हमला करने की तैयारी- संजय सिंह
पढ़ें :- जयराम रमेश ने VB-G RAM G योजना को सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर बताया 'सर्जिकल स्ट्राइक', वोट चोरी सरकार ने ग्रामीण मजदूरी की चोरी में भी हासिल की महारत
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पीएम, पीएमओ और भाजपा पर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की तैयारी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशनों पर धमकी लिखी गई है। किसी अंकित गोयल नाम के व्यक्ति ने सीएम को मारने की धमकी दी है। इस धमकी की भाषा वही है, जो रोज भाजपा इस्तेमाल करती है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर भी कल पोस्ट कर धमकी लिखी थी। अगर कल को केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो इसकी सीधी जिम्मेदारी पीएम, पीएमओ और भाजपा की ही होगी।
संजय सिंह ने कहा कि पहले जेल में भी इंसुलिन न देकर सीएम को मारने की कोशिश की जा चुकी है। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और मंत्री चुनाव आयोग को पत्र लिखकर समय मांगेंगे और फिर वहां भी इसकी शिकायत देंगे।