Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Audi India increase prices : ऑडी इंडिया छह महीने में दूसरी बार बढ़ा रही है  कीमतें , ये है कारण

Audi India increase prices : ऑडी इंडिया छह महीने में दूसरी बार बढ़ा रही है  कीमतें , ये है कारण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Audi India increase prices :  जर्मन वाहन निर्माता कंपनी ऑडी एजी की प्रीमियम शाखा इंडिया ने 15 मई से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।  खबरों के अनुसार, के अनुसार, जर्मन लक्जरी कार निर्माता ने इस निर्णय के पीछे बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रा में उतार-चढ़ाव को प्रमुख कारण बताया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

ऑडी ए4, ऑडी ए6, ऑडी क्यू3, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक, ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू8, ऑडी एस5 स्पोर्टबैक, ऑडी आरएस क्यू8, ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन, ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी रेंज जैसे लोकप्रिय मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में यह बढ़ोतरी दिखाई देगी। छह महीने से भी कम समय में यह दूसरा मूल्य संशोधन है। कंपनी ने इसी तरह के लागत दबाव का हवाला देते हुए जनवरी 2025 में कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

Advertisement