Audi Sales in 2023-24 : लक्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया (Luxury car manufacturer Audi India) की वित्त वर्ष 2023-24 (FY 2023-24) की खुदरा बिक्री (Retail Sales) सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,027 इकाई रही। जर्मनी वाहन विनिर्माता (German automobile manufacturer) की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 5,275 इकाई रही थी।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमने विविध खंड के दम पर वित्त वर्ष 2023-24 में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की। हमारे उत्पाद खंड में मजबूत मांग बनी हुई है और हम आपूर्ति चुनौतियों से पार पाने के लिए तैयार हैं।’’
वाहन विनिर्माता ने जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू बाजार में 1,046 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। पिछले साल समान अवधि में उसने 1,950 वाहन बेचे थे।