Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और खासियतें?

Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और खासियतें?

By अनूप कुमार 
Updated Date

Audi Q3 : दिग्गज वाहन निर्माता ऑडी इंडिया ने भारत में तीसरी पीढ़ी यानि थर्ड जनरेशन की Audi Q3 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक audi.in, myAudi कनेक्ट ऐप या डीलरशिप के जरिए 1 लाख रुपये देकर इसकी ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ग्रहकों के पास हाइटेक कार को खरीदने का मौका है। वहीं कीमत की बात करें तो अनुमान के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत 48 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

पढ़ें :- Ather Konarc Electric Scooter :  डेली यूज के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर ऑप्शन , जानें रेंज और स्पीड

बुकिंग राशि
1 लाख रुपये की बुकिंग राशि ऑनलाइन या किसी भी ऑडी इंडिया डीलरशिप के जरिए दी जा सकती है।

इंजन
भारतीय मॉडल में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीद है, जो 204 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।

ऑल-व्हील ड्राइव
इसके अलावा क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) केवल टॉप-मॉडल में मिलने के बजाय सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिल सकता है।

स्टॉल-माउंटेड गियर सेलेक्टर
केबिन में 12.8-इंच का टचस्क्रीन और 11.9-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. गियर बदलने के लिए कंसोल के बजाय स्टीयरिंग के पास स्टॉल-माउंटेड गियर सेलेक्टर दिया गया है।

पढ़ें :- Simple Wave Electric Scooter :  रोज ट्रैवल के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें रेंज और स्पीड
Advertisement