Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Audi Q8 Facelift version : भारत में लॉन्च हुआ ऑडी क्यू8 का फेसलिफ्ट वर्जन , जानें कीमत और खासियत

Audi Q8 Facelift version : भारत में लॉन्च हुआ ऑडी क्यू8 का फेसलिफ्ट वर्जन , जानें कीमत और खासियत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Audi Q8 Faelift verscion : ऑडी इंडिया ने आज आखिरकार भारतीय बाजार में नई ऑडी Q8 लॉन्च कर दी है। इस SUV की कीमत 1.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह ऑडी इंडिया के पोर्टफोलियो में प्रमुख मॉडल है। नई Q8 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और बुकिंग राशि 5 लाख रुपये तय की गई है। इच्छुक ग्राहक SUV को विशेष रूप से ऑनलाइन और मायऑडी कनेक्ट ऐप से बुक कर सकते हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

अपडेटेड रियर प्रोफाइल
ऑडी क्यू8 का फेसलिफ्ट में एक बड़ी ट्रेपोजॉइडल ग्रिल है, जिसे ब्लैक कलर स्कीम दी गई है। इसमें 2D ऑडी लोगो, बड़े एयर डैम, MATRIX तकनीक के साथ हेडलैम्प का एक नया सेट और एक अपडेटेड रियर प्रोफाइल इसे पहले से खास बनाता है।

 इंजन
इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में 3.0-लीटर V6 टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है, जो 340hp की पावर और 500Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो सभी चार पहियों को पावर भेजता है।

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement