Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

By Kalpna Pandey 
Updated Date

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तेज रफ्तार ऑडी कार से हुए हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सरसौल के पास कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ऑडी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

पढ़ें :- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी बांटने में धांधली? बिना कॉलेज आए छात्राओं को नंबर देने से स्कूटी योजना पर बवाल

 

सामने आए CCTV फुटेज में इसके बाद कार पीछे की ओर जाती दिखाई देती है और फिर युवकों के ऊपर से गुजरती नजर आती है। घटना की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोग भी सदमे में आ गए।

पढ़ें :- मैनपुरी में हैवानियत! खेत में पहुंची 5 साल की बच्ची को रस्सी से बांधकर पीटा, बचाने आई गर्भवती मां को भी नहीं बख्शा

एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह गभाना थाना क्षेत्र के महरावल गांव का निवासी था। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की और गुस्से में वाहन पर पत्थर भी फेंके। हालांकि, कार चालक मौके से निकलने में सफल रहा।

कार और चालक की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद चर्चा है कि ऑडी कार का संबंध भाजपा के एक पूर्व जिला अध्यक्ष है। हालांकि, कार के मालिक और हादसे के समय वाहन चला रहे व्यक्ति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के बाद कार को पीछे ले जाने के पीछे क्या वजह थी।

Advertisement