अमेठी। ओम बनवारी इण्टरटेनमेन्ट फिल्म का मुहूर्त आनन्देश्वरी मन्दिर प्रांगण मे हुआ, जो अवधी और भोजपुरी भाषा के मिठास का आनंद दर्शक को देने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। फिल्म के निर्देशक कपूर चन्द्रा हैं, जिनके द्वारा मुम्बई मे बॉलीवुड, भोजपुरी की कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। इस फिल्म में किरदार निभा रही अभिनेत्री पूजा सिंह, श्रीनाथ शुक्ल, मधु, प्रिन्स, सुभाषचन्द्र शर्मा आदि मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स
चेयर मैन रेनु गुप्ता ने कलाकारों और टीम को बधाई देते हुये हौसला बढाया और बताया किआनन्देश्वरी मंदिर धाम परिसर पुरवा दुर्गा माता रानी के शरण मे शुरू हुआ यहा पर होने वाला कोई भी कार्य अधूरा नही रह सकता इसलिए माता रानी लोगों को प्रेरितकर अपने दरबार से इस फिल्म का शुभारंभ कराया। इस कारण लोक कलाकारों को निश्चय ही सफलता मिलेगी।