Australia reveal playing XI for third Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच कल यानी 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दिन पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग-XI का खुलासा कर दिया है। कप्तान पैट कमिन्स ने इस बात की पुष्टि की है कि जोश हेजलवुड की तीसरे टेस्ट में वापसी हो रही है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
हेजलवुड को चोट के कारण एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में जगह मिली थी और उन्होंने पिछले मैच में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। बोलैंड ने पहली पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुबमन गिल को आउट किया था, जबकि दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के अहम विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, हेजलवुड की वापसी के कारण बोलैंड को बाहर बैठना पड़ेगा।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिन्स ने कहा कि जोश वापसी हुई है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कल बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी, कुछ दिन पहले एडिलेड में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वह और उनकी मेडिकल टीम बहुत आश्वस्त हैं।
तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।