Australians left Lebanon : इजरायल और लेबनान के बीच चल रही जंग से लेबनान में तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ है। लेबनान में रह रहे दूसरे देशों के नागरिक वहां से सुरक्षित अपने देश में वापस जा रहे है। खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 900 से अधिक नागरिकों ने लेबनान छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इनके लिए उड़ानों का प्रबंध किया था। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने सोमवार को कहा कि 904 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, स्थायी निवासी और उनके परिवार के सदस्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विमान से लेबनान छोड़ चुके हैं।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
सरकार ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बेरूत से साइप्रस के लिए दो चार्टर उड़ानें संचालित की, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस क्वांटास और कतर एयरवेज साइप्रस से सिडनी के बीच कनेक्टिंग उड़ानें चला रहे थे।
क्वांटास की पहली उड़ान रविवार रात को रवाना हुई जिसमें 349 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सवार थे।
3,750 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने लेबनान छोड़ने के लिए विदेशी मामलों के विभाग में पंजीकरण कराया है।