Auto Market Sales : देश में तेजी से ग्रोकर रहे ऑटो सेक्टर ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही हवा की रफ्तार पकड़ चुका है। मौजूदा वित्तवर्ष के अप्रैल महीने में वाहन सेल ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने उद्योग की मजबूती का साफ संकेत दे दिया है। बढ़ती मांग, ग्रामीण इलाकों (Rural areas ) में बेहतर नकदी प्रवाह और अनुकूल आर्थिक माहौल (Favorable Economic Environment) के चलते कार से लेकर दोपहिया तक हर सेगमेंट में ग्राहकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि कुल खुदरा बिक्री 26 लाख के पार पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक
कुल बिक्री में जोरदार उछाल, बाजार में लौटी रफ्तार
ऑटो डीलर्स के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स के मुताबिक, अप्रैल में देशभर में कुल 26,11,317 वाहनों की खुदरा बिक्री (Retail Sales) हुई। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 13% की मजबूत उछाल है।
यह डेटा दिखाता है कि बाजार में जोरदार मांग सिर्फ बनी नहीं हुई है, बल्कि लगातार मजबूत हो रही है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत इतनी सकारात्मक रहने से आने वाले महीनों के लिए भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
दोपहिया और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट
वहीं इस बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान दोपहिया वाहनों का रहा, जहां बिक्री करीब 19 लाख के पार पहुंच गई। यह अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।
वहीं,Passenger Vehicles यानी कार सेगमेंट भी पीछे नहीं रहा। इस श्रेणी में बिक्री 4 लाख से ज्यादा रही, जो पिछले साल की तुलना में अच्छी खासी बढ़त दिखाती है।