Auto Sales June 2026 : जून 2026 में घरेलू ऑटोमोबाइल मार्केट (Domestic automobile market) में जबरदस्त मांग देखी गई। ज्यादातर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) ने पैसेंजर व्हीकल (PV), टू-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल (CV) और ट्रैक्टर सेगमेंट में होलसेल बिक्री में सालाना (y-o-y) बढ़ोतरी दर्ज की।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
ग्रामीण इलाकों की मांग मजबूत
वहीं इस शानदार प्रदर्शन से पता चलता है कि लोगों की खरीदारी, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी गतिविधियां और ग्रामीण इलाकों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है। इससे पूरे ऑटो सेक्टर को सपोर्ट मिल रहा है।
इंडस्ट्री डेटा के अनुसार, जून में PV की बिक्री सालाना आधार पर 24% से ज्यादा बढ़कर लगभग 4,00,000 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा लगभग 3,21,500 यूनिट था।
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी, Maruti Suzuki India ने इस दौरान 1,47,187 यूनिट की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 23.78% की बढ़ोतरी है।
महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री
जून में ट्रैक्टर सेगमेंट की स्थिति भी मजबूत बनी रही। महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 12.38% बढ़कर 58,177 यूनिट हो गई, जबकि एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में सालाना आधार पर 19.78% की बढ़ोतरी हुई और यह 13,172 यूनिट तक पहुंच गई।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा, “हालांकि, अभी El Nino के असर का पूरा आकलन करना जल्दी होगा, लेकिन सरकार की मजबूत नीतियां जैसे लगातार खाद सब्सिडी और स्थानीय स्तर पर दी जा रही सहायता किसानों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती हैं। इससे खरीफ सीजन पर पड़ने वाले असर को भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है।”