Avenger Street 220 : दिग्गज आटो कंपनी बजाज ने नई एवेंजर स्ट्रीट 220 लान्च के साथ क्रूजर बाइक पसंद करने वाले ग्राहकों को एक नया विकल्प दे दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने एवेंजर स्ट्रीट 160 को बंद कर दिया है और अब Avenger सीरीज में सिर्फ दो मॉडल Avenger Cruise 220 और नई Avenger Street 220 ही उपलब्ध हैं।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
डिजाइन
एवेंजर स्ट्रीट 220 को आरामदायक राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके साथ स्पोर्टी एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं। कंपनी ने इसे ऐसा रूप देने की कोशिश की है जो युवाओं और क्रूजर बाइक प्रेमियों दोनों को पसंद आए।
रंग विकल्प
यह Ebony Black तथा Cocktail Wine Red जैसे रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
इंजन परफॉर्मेंस
नई Avenger Street 220 में 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड DTS-i इंजन दिया गया है। यही इंजन कंपनी के अन्य 220cc मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन करीब 19 PS की पावर और 17.55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
गियरबॉक्स
इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी ने इंजन में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, जिससे ग्राहकों को पहले जैसा भरोसेमंद प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
फीचर्स और प्रीमियम अनुभव
नई Avenger Street 220 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलॉय व्हील्स और लो-स्लंग सीट डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने में मदद करते हैं और बाइक के प्रीमियम अनुभव को भी बेहतर बनाते हैं।