नई दिल्ली। भारत में मार्वल फैंस (Marvel Fans) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। करीब एक महीने पहले से 17 नवंबर को पूरे देश में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इससे दर्शकों को अगले महीने फिल्म रिलीज होने से काफी पहले अपनी सीटें बुक करने का मौका मिल गया है। बुक माइ शो (BookMyShow) और डिस्ट्रिक्ट (District) जैसे टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर शो की लिस्टिंग शुरू हो गई है, और फैंस तेजी से बुकिंग काउंटर से इसे बुक कर रहे हैं।
पढ़ें :- 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, हर घंटे 72 हजार से ज्यादा टिकटों की हो रही है बुकिंग
फैंस ने सोशल मीडिया पर चलाया था कैंपेन
यह शुरुआत तब हुई है जब फैंस ने कई हफ्तों तक सोशल मीडिया पर #OpenDoomsdayBookings हैशटैग के साथ कैंपेन चलाया था, जिसमें उन्होंने एग्जिबिटर्स से एडवांस बुकिंग शुरू करने की मांग की थी। मुंबई, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां दर्शक पहले दिन के लिए टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं।
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ गुरुवार, 17 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में आएगी, जो अमेरिका में तय रिलीज की तारीख से एक दिन पहले है। कई सिनेमा चेन, दर्शकों की संभावित मांग को पूरा करने के लिए आधी रात को विशेष स्क्रीनिंग और एडिशनल शोज आयोजित करने की योजना बना रही हैं।
मिडनाइट शोज में दिखा क्रेज
पीवीआर आईनॉक्स और कई मल्टीप्लेक्स में 17 नवंबर को करीब दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो गई है। लिस्टिंग के पहले दौर में प्रीमियम ‘इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड’ स्क्रीन शामिल हैं, और जल्द ही अन्य फॉर्मेट भी इसमें जुड़ने की उम्मीद है। 17 दिसंबर के लिए तय किए गए कुछ मिडनाइट शो की बुकिंग अभी से जोरों पर है।
केरल के दर्शकों को अपनी टिकट बुक करने का मौका सबसे पहले मिला। तिरुवनंतपुरम के एरीज प्लेक्स SL सिनेमाज ने 12:01 AM के ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ (FDFS) की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए सुबह 10 बजे बुकिंग खोल दी।
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
बुक माइ शो पर इसको बुक करने की कीमत 420 रुपये बताई जा रही है। वहीं अगर आप प्रीमियम में इसे देखना चाहते हैं तो आपके लिए टिकट की कीमत 1500 रुपये के आसपास हो सकती है। यह पांच भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।
रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ पांचवीं एवेंजर्स फिल्म है और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 39वीं किस्त है। यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी के अलग-अलग हिस्सों से आए किरदारों को एक साथ लाती है, जिनमें सैम विल्सन के कैप्टन अमेरिका (एंथोनी मैकी), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ) और स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) शामिल हैं।