Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Avtar Singh Bhadana jeevan Parichay : राजनीति के महिर खिलाड़ी अवतार सिंह भड़ाना ऐसे बने पहली बार विधायक

Avtar Singh Bhadana jeevan Parichay : राजनीति के महिर खिलाड़ी अवतार सिंह भड़ाना ऐसे बने पहली बार विधायक

By संतोष सिंह 
Updated Date

Avtar Singh Bhadana jeevan Parichay

Avtar Singh Bhadana jeevan Parichay : उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा (17th Legislative Assembly) में मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar District) की मीरापुर विधान सभा सीट (Meerapur Legislative Assembly seat) से अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) पहली बार बीजेपी (BJP) के टिकट पर विधायक ​चुने गए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी लियाक़त अली (Liaquat Ali) को 193 मतों से पराजित कर जीत दर्ज कर कमल खिलाया है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

ये है पूरा सफरनामा

नाम – अवतार सिंह भडाना
निर्वाचन क्षेत्र – 16, मीरापुर
जिला – मुजफ्फर नगर,
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम – नाहर सिंह
जन्‍म तिथि – 17 दिसम्बर, 1957
जन्‍म स्थान – फरीदाबाद (हरियाणा)
धर्म – हिन्दू
जाति – पिछड़ी जाति (गुर्जर)
शिक्षा – साक्षर
विवाह तिथि – 1985
पत्‍नी का नाम – ममता भडाना
सन्तान – एक पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय – कृषि
मुख्यावास – डी-198, सेक्टर-47, 61- नोएडा, जिला-गौतमबुद्धनगर

अवतार भड़ाना का राजनीतिक योगदान

1. 1988 में बिना विधायक तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने अवतार भड़ाना को 6 माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

2. 1989 में दौसा से जनता दल की टिकट पर कांग्रेस नेता राजेश पायलट के सामने चुनाव हारे।

3. 1991 में फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार सांसद बने।

4. 1996 में फरीदाबाद से भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे।

5. 1998 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट न मिलने पर समाजवादी जनता पार्टी की टिकट पर भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे।

6. 1999 में मेरठ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार सांसद बने।

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर

7. 2004 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार सांसद बने।

8. 2009 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर चौथी बार सांसद बने।

9. 2014 में फरीदाबाद में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर से 4.67 लाख मतों से चुनाव हारे।

10. 2015 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल हो गए।

11. 2016 में अवतार इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने।

12. 2017 में अवतार भड़ाना उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक बने।

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज

 

यूपी की सत्ता से बीजेपी को हटाकर लेंगे अपमान का बदला: भड़ाना

केंद्र के तीन कृषि कानूनों से नाराजगी के बाद इस साल की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले भड़ाना ने मांग की कि किसान विरोधी कानूनों को रद्द किया जाए।पूर्व सांसद ने कहा कि वह चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाकर गुर्जर समुदाय की गरिमा को बनाए रखने के लिए एक राजनीतिक दल बनाएंगे। बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से गुर्जर शब्द हटाने के विरोध में रविवार को बिना अनुमति के महापंचायत करने और धारा-144 तथा कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में अवतार सिंह भड़ाना समेत 150 लोगों व करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement