Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya accident: अयोध्या में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

Ayodhya accident: अयोध्या में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya accident: गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Gorakhpur National Highway) पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि उसमें सवार 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -'BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे। तभी अयोध्या कैंट थाना (Ayodhya Cantt Police Station) क्षेत्र के मुमताज नगर के पास तेज रफ्तार बस ओवरटेक के कारण पलट गई, जिसके कारण इसमें सवार 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि करीब 12 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्रियों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है।

जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घायलों की शिनाख्त के साथ ही उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- Weather Extreme Heat : झुलसाती गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी , प्रचंड गर्मी का दौर शुरू
Advertisement