Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस बार दीपोत्सव बेहद ही खास है। दरअसल, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में ये पहला दीपोत्सव है।लिहाजा, दीपोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और रामायण कालीन प्रसंगों की झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं।
पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
शोभायात्रा में शामिल झांकियां नगर भ्रमण कर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। रामनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ झूम रही है। पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। मन मोह लेने वाले दृश्यों की एक झलक पाने को हर कोई आतुर दिखाई पड़ रहा है।
सीएम योगी करेंगे स्वागत
अयोध्या में छोटी दिवाली के मौके पर त्रेतायुग जैसा माहौल बना हुआ है। हर तरफ श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं और दिवाली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दे रहे हैं। दोपहर करीब बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। सीएम यहां भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे।
पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?