अयोध्या। राम मंदिर परिसर (Ram Mandir Complex) में बने 15 से अधिक मंदिरों में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद उनकी नियमित रूप से श्रृंगार- पूजन एवं भोग व्यवस्था के लिए नए अर्चकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन पदों पर अर्चकों की नियुक्ति के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता हैं।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra) ने अपनी वेबसाइट पर 26 जून से 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया को स्वीकार करने के लिए खोली गई है। देश के किसी भी कोने से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन सकते हैं। आवेदक की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए । इसके लिए गुरुकुल शिक्षा (Gurukul Education) प्राप्त होना अनिवार्य है। अयोध्या परिक्षेत्र के लोगों को वरीयता दी जाएगी। चुने गए लोगों को प्रशिक्षण के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भोजन और आवास के अलावा प्रशिक्षु अर्चक को ₹2000 मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। धार्मिक समिति में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी (Trust treasurer Govind Devgiri in religious committee) को अध्यक्ष नामित किया गया है।