Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामलला के दर्शन करने आने से पहले ये जरूर जान लें, अयोध्या के डीएम ने लिया बड़ा फैसला

रामलला के दर्शन करने आने से पहले ये जरूर जान लें, अयोध्या के डीएम ने लिया बड़ा फैसला

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में राम भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखकर डीएम नितीश कुमार (DM Nitish Kumar) ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम ने 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। साथ ही सरकार और प्रशासन ने भक्तों से अपील की है। कई आला अधिकारियों ने भीड़ को संभालने के लिए अयोध्या (Ayodhya) में डेरा डाल दिया है। बाराबंकी पुलिस (Barabanki Police) ने अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं से आज अयोध्या दर्शन के लिए न जाने की अपील की है।

पढ़ें :- ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा

अयोध्या धाम डीएम नितीश कुमार (Ayodhya Dham DM Nitish Kumar) ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। श्रीराम जन्मभूमि परिसर (Shri Ram Janmabhoomi Complex) के अंदर की संपूर्ण व्यवस्था अपर जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार कुशवाहा (Additional District Magistrate Jitendra Kumar Kushwaha) के हवाले है। राम मंदिर परिसर (Ram Mandir Complex) के अंदर दर्शन का मुख्य द्वार और आसपास का क्षेत्र संदीप श्रीवास्तव आरएम अयोध्या तैनात किए गए हैं। बिरला धर्मशाला तिराहा (Birla Dharamshala Tiraha) पर डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार सैनी (Deputy Collector Ashok Kumar Saini) मौजूद रहेंगे। बिरला धर्मशाला (Birla Dharamshala) से दर्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक कुमार सिंह (Deputy Collector Abhishek Kumar Singh) मौजूद रहेंगे।

बिरला धर्मशाला से लता मंगेशकर चौक (Lata Mangeshkar Chowk) की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। श्रृंगार हॉट तिराहे पर डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार रहेंगे। लता मंगेशकर चौक (Lata Mangeshkar Chowk)  से धर्म पथ पर डिप्टी कलेक्टर अंशुमान सिंह (Deputy Collector Anshuman Singh) मौजूद रहेंगे। उदय चौराहा से बिरला तिराहा (Birla  Tiraha) और आसपास का क्षेत्र डिप्टी कलेक्टर राम प्रसाद त्रिपाठी (Deputy Collector Ram Prasad Tripathi) देखेंगे।

Advertisement