Ayodhya Ramlala Darshan : अयोध्या के लिए सोमवार का दिन एक ऐतिहासिक तिथि के रूप में दर्ज हो गया। जब भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन यानी आज मंगलवार से भगवान के मंदिर को आम जनता के दर्शन लिए खोल दिया गया है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार सुबह भगवान की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। पहले दिन एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के राम मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। लोग सुबह सात बजे से 11.30 तक और दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक दर्शन हो सकेंगे। दोपहर में करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा।