OP Rajbhar’s statement on Azam Khan : सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को सोमवार को गाजियाबाद की PMLA कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजने का आदेश दिया है। वह 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। जिसके बाद आजम खान को लेकर योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की वजह से आजम खान जेल में हैं।
पढ़ें :- 'पंचायत चुनाव नहीं होने दूंगा, ये मेरे पास पावर है...' यूपी के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर का बयान वायरल
दरअसल, 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में रामपुर जेल के बाहर से आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला ‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट’ को मिले चंदे और रामपुर में ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ के विकास के लिए फंड से जुड़ा है। इस मामले में ईडी जांच कर रही है और आजम खान से ईडी की पूछताछ चल रही है। इस बीच, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “आजम खान अखिलेश यादव के बदौलत जेल में हैं। जितने कारनामों की वजह से वे जेल में है वे सपा के कार्यकाल में उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। इस कार्यकाल में ऐसी कोई साजिश नहीं रची गई। ED जो जांच कर क्या वे भाजपा काल में कमाए हैं? जब से भाजपा है तब से तो वे जेल में ही हैं…”
राजभर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आजम खान को लेकर की गयी ताजा टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। आजम खान की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर अखिलेश ने एक्स पोस्ट में कहा, “आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी। जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं। सब, सब समझ रहे हैं।” फिलहाल, मंत्री राजभर के बयान से सियासत गरमाने वाली है।
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी।
जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर
सब, सब समझ रहे हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 16, 2026