गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद बुधवार की शाम डासना जेल (Dasna Jail) से रिहा कर दिया गया है। सपा नेता आजम खान को मिली अंतरिम जमानत पर गोरखपुर में रैली को संबोधित करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्हें आगे भी न्याय मिलेगा।
पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने के बाद डासना जेल से हुई रिहाई, समर्थकों में खुशी की लहर
आजम खान की रिहाई पर सांसद धर्मेंद्र यादव, बोले-आज सत्य की जीत हुई, जनता और न्यायालय सब देख रही है आने वाले दो-तीन महीनों में सरकार को जनता जवाब देगी
आजम खान की रिहाई पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। पिछले 8 सालों से आजम खान और उनके परिवार को लगातार सताया जा रहा है। सरकार ने अन्याय की परिकाष्ठा पार कर दी है इस देश में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं होगा। सरकार की बेशर्मी देखिए उच्च न्यायालय ने कल बेल दी और आज सुबह ही यह लोग बिल को कैंसिल करवाने के लिए न्यायालय पहुंच गए। फिर न्यायालय ने जो बात कही वह इस देश के इतिहास में याद रखे जाने वाली बात कही। किस कदर सरकार में बैठे लोग एजेंसी आजम खान साहब को परेशान कर रहे हैं? क्योंकि उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी बना दी समाजवादी पार्टी के नेता हैं इसलिए। जनता और न्यायालय सब देख रही है आने वाले दो-तीन महीनों में सरकार को जनता जवाब देगी।