नई दिल्ली। योग गुरु स्वामी रामदेव (Yoga Guru Swami Ramdev) ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि अब पीओके (POK) का भारत में विलय कर लेना चाहिए। साथ ही, वहां जितने आतंकवादी कैंप चल रहे हैं, उनको ध्वस्त कर देना चाहिए।
पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं
योग गुरु ने बुधवार को योग भवन स्थित निर्मायम में संवाददाता सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में मंगलवार को पर्यटकों के हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास की सबसे बड़ी महज आतंकवादी घटना नहीं है, बल्कि उनका इरादा जम्मू कश्मीर से लेकर भारत के हर गांव, गली, मोहल्ले में, जो हिन्दू, मुसलमान मिलजुल कर रहते हैं, उनके भीतर घृणा और नफरत पैदा करना है।
स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने कहा कि उनके मंसूबे देश में खूनखराबा और गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना है। इन मंसूबों को भारत के लोग कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जहां कहीं ऐसे लोग, जो भारत को तोड़ना और जलाने की फितरत रखते हैं, वहां हर व्यक्ति को उस तरह खड़ा होना होगा, जैसे वह खुद सेना और पैरामिलेट्री का प्रतिनिधि हो। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को खुद देश का योद्धा नागरिक समझना चाहिए।
‘दो तरह के मुसलमान… ‘
योग गुरु ने कहा कि देश में दो तरह के मुसलमान हैं। एक वे जो इस्लाम, कुरान और हिंदुस्तान को बराबर गौरव देता है। दूसरे एक वह जिनमें ऐसा कट्टरतावाद भर दिया गया है कि बस खून खराबा करो, घृणा और नफरत पैदा करो। उन्होंने कहा कि ये सब पाकिस्तान से चल रहा है। भारत विरोधी ताकतें इसके लिए फंडिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास इतना बुता नहीं है कि हजारों, लाखों, करोड़ों रुपए के इस अभियान को चला सकें। ताकि आतंकवादियों को आधुनिक हथियार दिए जा सकें और प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किए जा सकें।
पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस
स्वामी रामदेव ने कहा कि बलूचियों के ऊपर जिस तरह पाकिस्तान की सेना, राजनेता जुल्म करते हैं, ऐसे बलूचियों के साथ हमें खड़ा होना होगा। उन्होंने भारत को बलचुस्थान के लिए एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक देने का भी आह्वान किया।