Threat to Zeeshan Siddiqui and Salman Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी पर धमकी दी गई है। दोनों को धमकी भरे कॉल शुक्रवार को आए थे और पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने यूपी के नोएडा से युवक को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें :- सोनौली सरहद पर नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का भंडाफोड़,1503 इंजेक्शन बरामद
रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान सिद्दीकी के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस पर शुक्रवार शाम को धमकी भरा कॉल करके पैसों की मांग की गई। इस धमकी के बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा, सलमान खान को कॉल करके भी पैसे मांगे गए। इन मामलों में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने का शक जताया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने 20 साल के युवक मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान नाम के शख्स को नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। गौरतलब कि 12 अक्टूबर को ही जीशान के दफ्तर के बाहर उनके पिता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद आशंकाएं जताई जा रही थीं कि जीशान भी गोली चलाने वालों के निशाने पर थे।