Tridha Choudhury Birthday: वेब सीरीज ‘आश्रम’ की बबीता के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. उनका जन्म 22 नंवबर, 1993 को कोलकाता में हुआ था. ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन देकर रातों-रात चर्चा में आईं त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) का आज जन्मदिन है. अपनी इंटीमेसी और बोल्ड सीन की वजह से मशहूर हुईं त्रिधा के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ ऐसे किस्से और बातें बताने जा रहे हैं, जो बहुत कम लोग जानते होंगे.
बॉबी देओल की मशहूर वेब सीरीज ‘आश्रम’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सभी को सीरीज खूब पसंद आई। इस सीरीज में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने इंटीमेट सीन देकर सनसनी मचा दी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं.
मालूम हो कि त्रिधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म ‘मिशावर रावोश्यो’ से की थी. इस फिल्म के निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी थे. जब एक्ट्रेस ने फिल्म में काम किया था, तब उनकी उम्र महज 19 साल थी. इसके अलावा वह टीवी शो दहलीज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है.