Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. केएल राहुल के फैंस के लिए आयी बुरी खबर; इंग्लैंड के खिलाफ दोनों सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

केएल राहुल के फैंस के लिए आयी बुरी खबर; इंग्लैंड के खिलाफ दोनों सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG ODI Squad: भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की दो सीरीज खेलनी है। जिसमें टीम को 5 टी20आई और 3 वनडे मैच खेलेगी। जिसके लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। हालांकि, इससे पहले टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आयी है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में भारतीय टीम (Indian Team) का हिस्सा रहे केएल राहुल (KL Rahul) को आगमी टी20आई और वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिडिल ऑर्डर के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को सिलेक्शन कमेटी ने आश्वासन दिया है कि उन्हें फरवरी में पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल की जगह पक्की है। इसलिए ही उनको इंग्लैंड सीरीज (Series Against England) से आराम दिया गया है। हालांकि, राहुल साल 2022 के बाद से भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन, वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार मिडिल ऑर्डर में रन बनाए हैं।

भारत vs इंग्लैंड, टी20आई सीरीज का शेड्यूल

भारत vs इंग्लैंड, पहला टी20I मैच: बुधवार 22 जनवरी 2025, शाम 7.00 बजे IST- ईडन गार्डन (कोलकाता)

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टी20I मैच: शनिवार 25 जनवरी 2025, शाम 7.00 बजे IST- एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई)

भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टी20I मैच: मंगलवार 28 जनवरी 2025, शाम 7.00 बजे IST- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (राजकोट)

भारत vs इंग्लैंड, चौथा टी20I मैच: शुक्रवार 31 जनवरी 2025, शाम 7.00 बजे IST- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे)

भारत vs इंग्लैंड, 5वां टी20I मैच: रविवार 02 फरवरी 2025, शाम 7.00 बजे IST- वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)

भारत vs इंग्लैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

भारत vs इंग्लैंड, पहला वनडे: गुरूवार 06 फरवरी 2025, दोपहर 1.30 बजे IST- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (नागपुर)

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे: रविवार 09 फरवरी 2025, दोपहर 1.30 बजे IST- बाराबती स्टेडियम (कटक)

भारत vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे: बुधवार 12 फरवरी 2025, दोपहर 1.30 बजे IST- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)

Advertisement