लखनऊ। समाजवादी पार्टी के आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का गुजरात और विकास मॉडल सिर्फ दिखावा है। दरअसल, सपा सांसद रेप पीड़िता मासूम का हाल जानने के लिए बदायूं मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां जर्जर व्यवस्था देख वो भड़क उठे और जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, सामाधान न होने पर सदन में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सांसद नीरज मौर्य ने अपने एक्स पर बदायूं मेडिकल कॉलेज की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, कल बदायू के मेडिकल कालेज में जब रेप पीड़िता मासूम का हाल जानने पहुंचा, तो वहां भाजपा के गुजरात और विकास मॉडल की सच्चाई सामने आ गयी। आप देख सकते है किस प्रकार सपा शासनकाल में स्वीकृत व निर्मित मेडिकल कालेज बदायूं की अनदेखी ये भाजपा सरकार कर रही है, बदहाली के दौर से ये गुजर रहा है।
कल बदायू के मेडिकल कालेज में जब रेप पीड़िता मासूम का हाल जानने पहुँचा, तो वहां भाजपा के गुजरात और विकास मॉडल की सच्चाई सामने आ गयी,आप देख सकते है किस प्रकार सपा शासनकाल में स्वीकृत व निर्मित मेडिकल कालेज बदायूँ की अनदेखी ये #भाजपा सरकार कर रही है, बदहाली के दौर से गुजर रहा ये pic.twitter.com/4JdhHIcFIp
— Neeraj Maurya MP (@NeerajMauryaJBD) June 18, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके साथ ही लिखा कि, बदायूं मेडिकल कालेज भाजपा सरकार और उसकी खोखली व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है, उसी समय मेडिकल कालेज इंचार्ज डॉ अरुण को काल करके इस बदहाली के लिये लताड़ लगाई व शीघ्र ही सामाधान न होने पर सदन में इस मुद्दे को उठाने की चेतावनी दी।