Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich violence: पीडब्ल्यूडी की नोटिस चस्पा होने के बाद खाली होने लगे दुकानें और घर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Bahraich violence: पीडब्ल्यूडी की नोटिस चस्पा होने के बाद खाली होने लगे दुकानें और घर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bahraich violence: बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के बाद अब ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आरोपी अब्दुल हमीद समेत करीब दो दर्जन घरों पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चस्पा की है।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, डीसीपी और इंस्पेक्टर के बाद अब पुलिस कमिश्नर का एसीपी हजरतगंज पर बड़ा एक्शन, पद से हटाया

पीडब्ल्यूडी की नोटिस के बाद शनिवार की सुबह से ही लोग खुद अपने घर का सामान खाली करने में जुट गए हैं। यहां के करीब दो दर्जन घरों पर यह नोटिस चस्पा हुई है। कहा जा रहा है कि, अवैध निर्माण पर अब बुलडोजर की कार्रवाई तय है। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले कार्यवाही अब्दुल हमीद के घर पर हो सकती है।

लोग खुद हटाने लगे अपना सामान
नोटिस चस्पा होने के बाद लोग अपनी दुकानों और घरों से सामना को हटाना शुरू कर दिया है। नोटिस में 3 दिन में मकान खाली करने का आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, जिन मकानों पर नोटिस चस्पा की गयी है, उस पर बुलडोजर की कार्रवाई तय है।

बता दें, बहराइच के महसी के महराजगंज में हिंसा पर काबू पाने के बाद भी छठे दिन शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। आईपीएस अफसरों, कमांडो व पुलिस फोर्स के बूटों की खट-खट लोगों को राहत देती रहीं, लेकिन डर और आशंका के बीच ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे। कस्बे में सिर्फ दो-चार ही दुकानें खुलीं।

पढ़ें :- सोनौली के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे बैजू यादव, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
Advertisement