Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich violence: बहराइच हिंसा के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों

Bahraich violence: बहराइच हिंसा के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bahraich violence: बहराइच में हुई हिंसा को लेकर बीते कई दिनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं, पुलिस हिंसा के आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। इन सबके बीच हिंसा के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो आरोपी घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई। वहीं, घायल आरोपियों को उपचार के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पढ़ें :- Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

बताया जा रहा है कि, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब को गोली लगी है। वहीं, अन्य कई आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। दरअसल, बहराइच हिंसा के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बता दें कि बहराइच के महाराजगंज में बीते दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। गुरुवार को को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया।

 

पढ़ें :- फ्रांस साइबर अटैक की घटना भारत समेत कई देशों के लिए बड़ी चेतावनी! हम कितने हैं तैयार?
Advertisement