पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, आवश्यक वस्तुओं की किल्लत, अघोषित विद्युत कटौती, किसानों की समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को लेकर समाजवादी पार्टी नौतनवा विधानसभा इकाई ने सोमवार 25 मई 2026 को तहसील परिसर में एक दिवसीय विशाल प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Polls : निर्वाचन आयोग ने 24 सीटों के लिए राज्यसभा चुनावों का किया ऐलान, इस तारीख को होगी वोटिंग
इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजू यादव करेंगे।
पार्टी द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और डीजल-पेट्रोल, गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि डीजल, खाद-बीज महंगे होने से खरीफ की फसल पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे किसानों में भारी हताशा फैली हुई है।
अघोषित विद्युत कटौती को लेकर भी पार्टी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भीषण गर्मी में घंटों तक बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिना पूर्व सूचना गरीब एवं मजदूर वर्ग के बिजली कनेक्शन काटे जाने को पार्टी ने जनविरोधी कार्रवाई बताया।
युवाओं की समस्याओं को उठाते हुए पार्टी नेता बैजू यादव ने कहा कि “नीट पेपर लीक और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बार-बार सामने आने वाली अनियमितताएँ लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ हैं। सरकार इस पर तत्काल सख्त कदम उठाए।”
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने बकरीद पर जारी की गाइडलाइंस, इन जानवरों की कुर्बानी पर दर्ज होगा केस
समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से निम्न मांगें रखी हैं—
आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
डीजल-पेट्रोल-गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।
किसानों को खाद-बीज एवं सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
पढ़ें :- School Closde : भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
बिना पूर्व सूचना गरीब एवं मजदूर वर्ग के कनेक्शन काटने की कार्रवाई रोकी जाए।
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
महंगाई पर नियंत्रण के प्रभावी कदम उठाए जाएँ।
पार्टी ने कहा है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बैजू यादव अपने नेतृत्व में तहसील प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट