Bajaj Auto Bikes : बजाज ने एक झटके में तीन मोटरसाइकिलें बंद कर दी हैं- प्लेटिना 110 एबीएस, सीटी 125 एक्स और पल्सर एफ250। पिछले चार सालों में पेश की गई इन सभी मोटरसाइकिलों की बिक्री पिछले कुछ समय से धीमी चल रही है। ये तीनों बाइक्स अपने-अपने सेगमेंट में काफी चर्चित थीं। Pulsar F250 लगभग 1.5 लाख रुपए, CT 125X लगभग 73,000 रुपए और Platina 110 ABS लगभग 79,000 रुपए में उपलब्ध थी। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इन्हें बंद करने का फैसला क्यों लिया।
पढ़ें :- टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ,बोले- यूपी में अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ेगा निवेश और रोजगार, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब
बजाज ऑटो ने अभी तक इन बाइक्स को बंद करने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इनकी कमजोर बिक्री के कारण यह कदम उठाया गया है।
Platina 110 ABS : यह अपने सेगमेंट की पहली बाइक थी, जिसमें सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया था। इसके बावजूद, सेल के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे।
CT 125X : यह 125cc सेगमेंट की मजबूत और रफ-टफ बाइक मानी जाती थी। इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस अच्छा था, लेकिन सेल में यह ज्यादा सफल नहीं हो पाई।
Pulsar F250 : पल्सर ब्रांड भारत में काफी लोकप्रिय है, लेकिन F250 की बिक्री अपेक्षा के अनुसार नहीं रही। इसी कारण कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- टाटा मतलब ट्रस्ट..., निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी, टाटा संस ने लॉन्च किया 10 लाखवां वाहन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025
बजाज ऑटो अपने ग्राहकों के लिए 2025 में नई Pulsar RS200 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसका टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें इसके शानदार डिजाइन की झलक मिलती है। संभावना है कि इस नई बाइक को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा।