Bajaj Chetak Blue 3202 Electric Scooter : बजाज चेतक ब्लू 3202 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.15 लाख रुपए एक्स-शोरूम तय की गई है। नया वेरिएंट इसके अर्बन मॉडल से 8,000 रुपये सस्ता है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 137 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
बजाज ने चेतक ब्लू 3202 की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक मात्र 2,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। यह बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्रुकलिन ब्लैक, साइबर व्हाइट, इंडिगो मेटैलिक और मैट कोर्स ग्रे रंग शामिल है।
बैटरी
चेतक ब्लू इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। नई बैटरी सेल के साथ मिलकर स्कूटर की रेंज को 126 किमी से बढ़ाकर 137 किमी कर देता है।
फीचर्स
इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ LED हेडलाइट्स, ऐप कनेक्टिविटी ऑप्शन, OTA अपडेट, एक USB चार्जिंग पोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट और कस्टमाइजेबल थीम के साथ कलर्ड TFT डिस्प्ले, फॉलो मी होम लाइट रिवर्स फंक्शन और स्मार्ट-की जैसे फीचर्स दिए गए हैं।