Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर

Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bajaj Pulsar 220F : युवा दिलों की धड़कन मानी जाने वाली पावर बाईक बजाज पल्सर 220F नए अवतार में लॉन्च हुई है। इस Legendary bike को बजाज ऑटो ने एक बार फिर से बेहद शानदार और जरूरी अपडेट दिया है। इस बाइक में चमचमाती LED हेडलाइट को शामिल कर दिया है।

पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक

बेहतर लाइटिंग सेटअप
बजाज पल्सर 220F के दीवाने लंबे समय से इस बाइक में बेहतर Lighting setup की मांग कर रहे थे। कंपनी ने इस मांग को सुनते हुए इसके पुराने Vertical twin halogen bulb वाले सेटअप को हटा दिया है। इसकी जगह अब एक दमदार LED हेडलाइट यूनिट दी गई है, जो रात के समय राइडिंग को और ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाएगी।

नया DRL लुक
इस नए अपडेट में सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने बाइक के उस Iconic semi-faired look और Signature Design के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है, जिसके लिए इसे सालों से पसंद किया जाता रहा है।

कीमत
इस नए और जरूरी LED अपडेट के आने के बाद बाइक की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। नई पल्सर 220F की दिल्ली में Ex-showroom price ₹1.36 लाख तय की गई है।

ग्राफिक्स और कलर अपडेट
दिसंबर 2025 में हुए पिछले ग्राफिक्स और कलर अपडेट के समय इसकी कीमत ₹1.28 लाख थी। इसका मतलब यह है कि नए आधुनिक फीचर्स के जुड़ने के बाद यह बाइक पहले के मुकाबले लगभग ₹8,000 महंगी हो गई है।

पढ़ें :- 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

 

Advertisement