Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Bajaj Pulsar N 125 : बजाज ने भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया पल्सर एन125 बाइक, जानें कीमत

Bajaj Pulsar N 125 : बजाज ने भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया पल्सर एन125 बाइक, जानें कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bajaj Pulsar N 125 : बजाज ऑटो ने अपनी नई बाइक बजाज पल्सर एन125 बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है।  गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी की ओर से अपनी नई पल्सर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक टीज़र जारी कर ख़ुलासा किया जा गया था। बता दें कि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 4000 रुपए ज्यादा होगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कीमत
यह बाइक दो वेरिएंट- एलईडी डिस्क और एलईडी डिस्क ब्लूटूथ में पेश की गई है। एलईडी डिस्क की कीमत 94,707 रुपए और एलईडी डिस्क ब्लूटूथ की कीमत 98,707 रुपए एक्स शोरूम है। यह बाइक TVS Raider, Hero Xtreme 125, Honda Shine और SP 125 को टक्कर देगी।

 इंजन
इस बाइक में 124.58cc एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 12 पीएस की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन के मामले में पल्सर N125 मौजूदा पल्सर बाइक्स से काफ़ी अलग नज़र आती है। इसका स्लिम, स्पोर्ट्री डिजाइन बेहद आकर्षक दिखता है।

कलर
कलर विकल्प की बात की जाए तो, ब्रैंड की यह बाइक सात रंग विकल्प और दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध कराई गई है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

फ़ीचर्स
फ़ीचर्स के लिहाज़ से एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट पेश की गई है। साथ ही साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर व ब्लुटूथ कनेक्टिविटी वाला फ़ीचर भी उपलब्ध कराया गया है।

 

 

 

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Advertisement