Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Avika Gor Wedding: बालिका वधू की ‘आनंदी’ ने की शादी , पति ने गोद में उठाकर दिए पोज

Avika Gor Wedding: बालिका वधू की ‘आनंदी’ ने की शादी , पति ने गोद में उठाकर दिए पोज

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फेमस टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर शादी की  बंधन में बध गयी हैं । एक्ट्रेस ने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग शादी की ।  उनकी शादी ग्रैंड लेवल पर हुई।  दोनों की शादी की खूब चर्चाएन हो रही हैं क्योंकि ये शादी आम शादी नहीं थी। अविका और मिलिंद की शादी नेशनल टीवी पर हुई है।  दोनों ने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शादी की है। दोनों शो का हिस्सा हैं. उनकी शादी की सारी रस्में भी शो में ही हुई थीं।

पढ़ें :- ‘हनुमान अंश’ पर सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब इस राज्य में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

 मिलिंद ने अविका को गोद में उठाया

शादी के बाद कपल पैपराजी को खूब पोज दिये । इस दौरान दोनों ने हाथ जोड़कर फोटोज क्लिक करवाई. वहीं मिलिंद ने अविका को गोद में भी उठाया। इसके साथ ही कपल ने डांस भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। शादी के जोड़े में अविका बेहद खूबसूरत लग रही थी।

दुल्हन के जोड़े में अविका खूब जंचीं

अविका के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने लाल जोड़ा पहना था. रेड हैवी लहंगे के साथ उन्होंने ग्रीन कलर की हैवी जूलरी पहनी. नथ, मांग टीका, रानी हार और हैवी चूड़ियों से लुक कंप्लीट किया. साथ ही उनकी बिंदी उन्हें बेहद सुंदर बना रही थी।  अविका बेहद सुंदर ब्राइड लग रही थी। वहीं मिलिंद ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। इसी के साथ ग्रीन हार पहना. दूल्हा बन मिलिंद बेहद हैंडसम लगे. दोनों की शादी की फोटोज वायरल हैं। बता दें कि अविका को शो बालिका वधू में आनंदी के रोल में देखा गया था। इस सीरियल में  उनका बाल विवाह हुआ था।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

 

 

Advertisement