Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Baltimore Bridge Accident : पोत सवार भारतीय चालक दल के 8 सदस्य स्वदेश रवाना , 13 लोग जांच पूरी होने तक अमेरिका में ही रहेंगे

Baltimore Bridge Accident : पोत सवार भारतीय चालक दल के 8 सदस्य स्वदेश रवाना , 13 लोग जांच पूरी होने तक अमेरिका में ही रहेंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Baltimore Bridge Accident : अमेरिका के बाल्टीमोर में पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए मालवाहक पोत ‘डाली'( cargo ship ‘Dali’) के भारतीय चालक दल ( Indian crew)के आठ सदस्य तीन महीने बाद शुक्रवार को स्वदेश रवाना हुए। खबरों के अनुसार,‘बाल्टीमोर मैरीटाइम एक्सचेंज'(‘Baltimore Maritime Exchange’) के अनुसार 21 सदस्यीय चालक दल में से चार अब भी मालवाहक पोत ‘एमवी डाली’ पर ही हैं जो कि शुक्रवार शाम वर्जीनिया के नॉरफॉक (Norfolk, Virginia) के लिए रवाना होगा। चालक दल को शेष सदस्यों को बाल्टीमोर के एक सरकारी आवास में ले जाया गया है और जांच पूरी होने तक वे सभी वहीं रहेंगे। पोत सवार चालक दल के 20 सदस्य भारतीय नागरिक थे।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इस दुर्घटना में छह श्रमिकों की मौत हो गई थी। इस मालवाहक पोत की मरम्मत नॉरफॉक में की जाएगी। न्यायाधीश की मंजूरी के बाद एक रसोइए, एक फिटर और नाविक सहित भारतीय चालक दल के आठ सदस्यों को स्वदेश रवाना कर दिया गया है। इनमें से कोई भी अधिकारी स्तर का नहीं है। अन्य 13 लोग जांच पूरी होने तक अमेरिका में ही रहेंगे।

Advertisement