लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अखबार में छपी कूढ़े की ढेर की एक फोटो को शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, आशा है इस पोस्ट के प्रकाशित होने के बाद कल तक ये स्थान साफ़-सुथरा हो जाएगा।
पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर
ये है देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र का हाल, सड़क को कूड़ा-घर समझने की भूल न की जाए। ये है ‘स्वच्छ भारत’?
बनारस क्योटो तो बना नहीं, जो था वो भी रहा नहीं। आशा है इस पोस्ट के प्रकाशित होने के बाद कल तक ये स्थान साफ़-सुथरा हो जाएगा। भाजपा सरकार तो काम करती नहीं है, विपक्ष ही उससे काम… pic.twitter.com/RVS8hruWJo
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 30, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
अखिलेश यादव ने सड़क पर पड़े कूढे की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ये है देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र का हाल, सड़क को कूड़ा-घर समझने की भूल न की जाए। ये है ‘स्वच्छ भारत’? बनारस क्योटो तो बना नहीं, जो था वो भी रहा नहीं।
उन्होंने आगे लिखा, आशा है इस पोस्ट के प्रकाशित होने के बाद कल तक ये स्थान साफ़-सुथरा हो जाएगा। भाजपा सरकार तो काम करती नहीं है, विपक्ष ही उससे काम करवाता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जनता अपना काम करवाने के लिए विपक्ष के पास आ रही है।