Bangladesh Election: बांग्लादेश में हिंसा के बीच आम चुनाव के लिए आज (रविवार) वोटिंग हो रही है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (Bangladesh PM Sheikh Hasina) ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने भारत (India) की जमकर तारीफ भी की और उसे सच्चा दोस्त बताया है। वहीं, वोटिंग से पहले यहां बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है, शनिवार तड़के से 10 जिलों में कम से कम 17 पोलिंग बूथ (Polling Booth) को आग के हवाले कर दिया गया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में वोटिंग (Bangladesh Voting) रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी, जो शाम पांच बजे समाप्त होगी। चुनाव नतीजे 8 जनवरी 2024 की सुबह से घोषित किये जाने की उम्मीद है। इस चुनाव में शेख हसीना की लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की प्रबल संभावना है, क्योंकि पूर्व पीएम खालिदा जिया (Khaleda Zia) की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। खालिदा भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं।
शेख हसीना ने ढाका में डाला वोट
बांग्लादेश की पीएम और अवामी लीग नेता शेख हसीना ने राजधानी ढाका (Dhaka) में अपना वोट डाला। सुबह 8 बजे पोलिंग बूथ खुलने के ठीक बाद हसीना ने वोट किया। इसके बाद भारत को लेकर किए गए एक सवाल पर शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया तो उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी बहुत शुभकामनाएं हैं।